खून की कमी
शरीर में खून की कमी से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे एनीमिया हो जाता है, जिससे शरीर पीले रंग का और बेजान-सा दिखने लगता है। लोग खून बढ़ाने के लिए खूब सारी दवाएं खाते हैं, पर पौष्टिक आहार लेना भूल जाते हैं। अगर आप रोज खून बनाने वाले खाद्य पदार्थों को खाएंगे तो शरीर में खून की कमी कभी नहीं होगी।
चुकंदर
चुकंदर आयरन का अच्छा स्त्रोत है। चुकंदर रोजाना खाने में सलाद या सब्जी बनाकर प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है। आपको यह भी बता दें कि इसकी जड़ में विटामिन C होता है।
हरी पत्तेदार सब्जी
पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी, गोभी, शलगम और शकरकंद जैसी सब्जियाँ सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इनसे वजन तो control होता ही है, इसके साथ हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से पेट भी ठीक रहता है। खून की मात्रा को बढ़ाने का आसान तरीका है कि पालक काटकर बिना उबाले उसे आटे के साथ गूंथकर रोटी बना लें और बिना घी के सेकें। तवे से उतारकर घी लगा सकते हैं। ऐसा लगातार करने से खून की कमी जल्दी पूरी होती है।
बादाम
इसमें आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है, इसलिए अगर आप एक मुट्ठी बादाम रोज खाएंगे तो शरीर में 6 प्रतिशत आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
फल
एनीमिया से पीड़ित लोगों को यही सलाह दी जाती है कि वे फल और सब्जियां खूब खाएं। फल, जैसे-खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश और अनार खाने से तेजी से खून बढ़ता है।
Fecontin-F Tablet
HB बढ़ाने के लिए- Fecontin-F लें। यह गोली एक दिन में एक या दो गोली डॉकटर के अनुसार से खाना खाने से एक घंटा पहले या खाने के दो घंटे बाद लें।
0 Comments