कब्ज
खान-पान:
अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण कब्ज़ और पेट में गैस की समस्या आम हो गई है। कब्ज़-रोगियों में पेट फूलने की शिकायत देखने को मिलती है। इसके लिए सबसे पहले अपनी आदतें सुधारने की जरूरत है। कहीं भी चलते-फिरते कुछ भी खा लेना या फिर खाने के बाद बैठे रहना या खाने के तुरन्त बाद सो जाना, ये ऐसी आदतें हैं जिनके कारण कब्ज की शिकायत शुरू होती है।
शहद:
कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद एक गिलास पानी में मिलाकर नियमित रूप से पीने से कब्ज दूर हो जाता है।
मुनक्का:
मुनक्का में कब्ज खत्म करने के तत्व मौजूद होते हैं। प्रतिदिन 6 से 7 मुनक्का रोज रात को सोने से पहले खाने से कब्ज समाप्त होती है। इसके अलावा सुबह उठने के बाद खाली पेट 4-5 दाने काजू व 4-5 दाने मुनक्का एक साथ खाईए, इससे भी कब्ज की शिकायत समाप्त होगी।
त्रिफला:
कब्ज के लिए त्रिफला घरेलू उपचार है। त्रिफला शब्द का शाब्दिक अर्थ है ‘तीन फलं’। आंवला, हरड़ व बहेड़ा की समान मात्रा में मिलाकर त्रिफला बनता है। रात को त्रिफला पाउडर एक चम्मच गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से सुबह पेट जल्दी साफ होता है। इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी। यह रामबाण की तरह काम करता है।
पानी का पर्याप्त सेवन:
सुबह उठते ही सबसे पहले एक-दो गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ध्यान रहे कि पानी रूम टेम्प्रेचर का हो, यानि ना ज्यादा ठंडा और ना ही ज्यादा गर्म। उसके बाद आप कुछ चहल कदमी करें। ऐसा करने से आप बहुत जल्दी फ्रेश हो जाएंगे और आंतड़ियां बिल्कुल साफ हो जाएंगी। प्रतिदिन पानी की मात्रा बढ़ाते जाएं। सुबह-सुबह अगर आप तीन-चार गिलास पानी लेने लग जाएं तो यह समस्या बहुत जल्दी खत्म हो सकती है। ऐसा एकदम करने से उल्टी हो सकती है, इसलिए पहले एक गिलास से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं।
कच्ची सब्जियाँ व फल:
अमरूद और पपीता कब्ज में बहुत फायदेमंद है। खाने में हरी सब्जियाँ, जैसे पालक को शामिल करें। पालक का रस पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।
इसबगोल:
इसबगोल की भूसी कब्ज के लिए रामबाण दवा है। इसके प्रतिदिन सेवन से कब्ज की समस्या जड़ से समाप्त हो जाती है। इसके लिए रात में सोते वक्त दूध या पानी के साथ इसबगोल की भुसी लें। दस्त रोगियों को इसबगोल दही में मिलाकर लेना लाभदायक होता है।
अंजीर:
अंजीर के फल को रात भर पानी में भिगोकर रख दीजिए, सुबह उठकर इस फल को खाने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है। कच्ची व रेशेदार सब्जियों का सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।
0 Comments